-फोटो 57 : हरियाणा तैराकी संघ की ओर से लगे शिविर में रक्तदान करते हुए युवा। विज्ञप्ति
- फोटो : mathura
बहादुरगढ़। हरियाणा तैराकी संघ की ओर से भी जिला यूनिटों में सोमवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। बहादुरगढ की चैंपियंस अकादमी के तैराकों और कोच ने भी रक्तदान किया। साथ ही युवाओं को समय-समय पर जरूरतमंद लोगों के लिए रक्तदान करते रहने के लिए प्रेरित किया। हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव अनिल खत्री ने बताया कि तैराकी संघ ने रक्तदान शिविर के जरिये सभी को पुण्य का भागी बनने के साथ दूसरों की सेवा करने का संदेश दिया है। उन्होंने बताया कि यह शिविर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिवस अवसर पर आयोजित किया गया।
-फोटो 57 : हरियाणा तैराकी संघ की ओर से लगे शिविर में रक्तदान करते हुए युवा। विज्ञप्ति