फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: चोरों ने दो लग्जरी गाड़ियां चुराईं, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। क्षेत्र में वाहनों की चोरी नहीं थम रही है। अब दोपहिया वाहनों के साथ-साथ चोरों ने लग्जरी गाड़ियों पर भी हाथ साफ करना शुरू कर दिया है। बहादुरगढ़ इलाके में सेक्टर-7 से फॉरच्यूनर व सेक्टर-9 चौकी क्षेत्र से स्कॉर्पियो चोरी हुई है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-7 की निवासी मुकेश देवी ने कहा है कि उनके पास फॉरच्यूनर गाड़ी है। शुक्रवार की रात को बेटा गाड़ी लेकर घर आया। मकान के सामने गाड़ी खड़ी की थी। शनिवार की सुबह देखा तो नहीं मिली। काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शिकायत पर सेक्टर-6 थाने में केस दर्ज हुआ है।
वहीं सेक्टर-9 चौकी में भी एक व्यक्ति ने स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी की शिकायत दी है। पुलिस की टीमें वाहन चोरों तक पहुंचने के लिए फिलहाल सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं। वहीं जाखोदा के निवासी सुखबीर ने बताया कि उसने अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी प्लॉट के बाहर खड़ी की थी। गाड़ी की खिड़की का किसी ने लॉक तोड़ा और स्टीरियो चुरा ले गया। इस शिकायत पर आसौदा पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें