फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सुरक्षा में बदलाव करेगा कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर तुषार भाटी के परिजनों की ओर से सवालिया निशान खड़े करने के बाद संस्थान के अधिकारियों ने छात्रों की सुरक्षा को लेकर कदम उठाया है। वह संस्थान में कार्यरत सुरक्षा गार्डों की जगह पर नए सुरक्षा गार्ड लगाएंगे।
विज्ञापन

पीड़ित छात्र के परिजनों ने बताया था कि जब सीनियर छात्र जूनियर छात्रों के साथ मारपीट कर रहे थे, उस समय वहां पर संस्थान के 3 सिक्योरिटी गार्ड मौजूद थे। लेकिन उन्होंने बीच बचाओ नहीं किया। कॉलेज की कमेटी ने 6 सीनियर छात्रों व तीन सिक्योरिटी गार्डों को दोषी पाया था। जिस पर उन्हें निलंबित कर दिया गया।
संस्थान के डीन जेसी पाशा ने बताया कि संस्थान के अधिकारी छात्रों की सुरक्षा को लेकर काफी अहम कदम उठाने जा रहे हैं वह अपनी सुरक्षा व्यवस्था में सभी सुरक्षा गार्डों को बदलने जा रहे हैं। उनकी जगह पर नए गार्ड लगाएंगे। वहीं जहां पर सीसीटी कैमरा में तकनीकी कमी आई हुई है उन्हें ठीक किया जाएगा। इसके अलावा पीड़ित छात्र तुषार भाटी के पिता सुनील भाटी ने कहा कि संस्थान में सुरक्षा गार्ड अलग-अलग स्थानों से होने चाहिए। ताकि वह यहां के स्थानीय छात्रों के साथ मेलजोल न बढ़ा सकें जिससे अन्य राज्यों से आए हुए छात्रों को असहज महसूस होता। वहीं परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना के समय मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने सीनियर छात्रों के साथ कोई रोक टोक नहीं की। जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था संदेश के घेरे में आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें