फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: घर का चटका ताला, नकदी और सोने के जेवर ले उड़े चोर

Fri, 03 Jul 2026 05:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 85 : घर में बिखड़ा पड़ा सामान और खुली अलमारी। स्रोत पाठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। शहर के मांडौठी बाजार स्थित एक मकान में चोरों ने सूने घर से नकदी और सोने के आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मांडौठी बाजार निवासी हिमांशु गोयल ने बताया कि वह परिवार के साथ 21 जून को घूमने के लिए घर से बाहर गए थे। वीरवार शाम करीब साढ़े पांच बजे जब वे लौटे तो घर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा मिला। चोर अलमारी से करीब 1.85 लाख रुपये की नकदी, एक सोने की अंगूठी, दो सोने की चेन और एक सोने का सेट चोरी कर ले गए। मकान की छत का दरवाजा टूटा हुआ था। कमरों के ताले भी तोड़े गए थे, जिससे आशंका है कि चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए।
विज्ञापन


मामले की जांच एएसआई नवीन कर रहे हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और चोरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें