फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: एटीएम में प्लेट लगाकर किया खेल, पैसे महिला ने निकाले पर ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। एमआईई स्थित एटीएम बूथ में दो शातिरों ने मशीन के कैश डिस्पेंसर में एक प्लेट लगा दी और महिला के रुपयों पर हाथ साफ कर दिया। बैंक स्तर पर जांच हुई तो मामले का खुलासा हुआ। मैनेजर की शिकायत पर अब एमआईई चौकी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एमआईई स्थित इंडियन बैंक के मैनेजर अनुज ने पुलिस को बताया कि 29 दिसंबर को बैंक के साथ लगते एटीएम में बैंक उपभोक्ता लीलावती आई थीं। उन्होंने एटीएम से 3,500 रुपये निकालने का प्रयास किया लेकिन नहीं निकले जबकि खाते से रुपये कट गए।
उन्होंने शिकायत दी तो खाता चेक किया जिसमें रुपयों की निकासी दर्ज मिली। फिर कर्मचारियों ने एटीएम बूथ पर जाकर जांच की तो मशीन के रुपये निकलने वाली जगह यानी कैश डिस्पेंसर में काले रंग की प्लेट लगी हुई थी। इसी कारण मशीन से रुपये तो जारी हुए लेकिन बाहर नहीं निकल सके।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर पता चला कि दो युवकों ने लोगों के रुपये हड़पने के मकसद से ब्लैक प्लेट लगाई थी। ग्राहक जाने के बाद प्लेट हटाकर रुपये निकाल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें