झज्जर। ऑल हरियाणा पावर कॉर्पोरेशन वर्कर यूनियन के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को सिटी सब यूनिट और सब-अर्बन सब-यूनिट के सदस्यों की तरफ से सांकेतिक भूख हड़ताल कर आदर्श ऑनलाइन ट्रांसफर नीति का विरोध किया गया। इस मौके पर मंच की अध्यक्षता सब-अर्बन सब यूनिट प्रधान जयवीर ने की और मंच का संचालन सिटी सब यूनिट प्रधान भूरा सिंह ने किया। वहीं सब यूनिट माछरौली के सदस्यों की तरफ से सांकेतिक भूख हड़ताल कर आदर्श ऑनलाइन ट्रांसफर नीति का विरोध किया गया। इस मौके पर मंच की अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान सुंदर ने की और मंच का संचालन सब यूनिट सचिव ने किया। मुख्य वक्ता के तौर पर यूनिट सचिव सुनील कुमार मौजूद रहे। संवाद