झज्जर। को-ऑपरेटिव बैंक के पैक्स कर्मचारियों ने मंगलवार को दूसरे दिन भी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की। पैक्स कर्मचारियों ने लंबित पड़ी मांगों को लेकर लघु सचिवालय में धरना दिया और नारेबाजी की। कर्मचारियों ने मांगों को लेकर कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं की जाती है वे तब तक हड़ताल पर ही रहेंगे और काम नहीं करेंगे। वहीं पिछले 4 माह से पेंडिंग पड़े वेतन की मांग भी उठाई है। उप प्रधान नरेश कबलाना ने कहा कि अब अनिश्चितकाल के लिए कलम छोड़ हड़ताल शुरू कर रहे हैं और जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी वे हड़ताल पर ही रहेंगे। वहीं पैक्स कर्मचारियों ने इंक्रीमेंट की भी मांग उठाई है।