फोटो-54: बहादुरगढ़ के राजकीय महिला महाविद्यालय में लोहड़ी का पर्व बनाती छात्राएं। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय बहादुरगढ़ में मंगलवार को लोहड़ी पर्व अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या अलका गुलाटी ने की। प्राचार्या ने छात्राओं को भारतीय परंपराओं और लोक उत्सवों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर छात्राओं ने पारंपरिक लोकगीतों और नृत्यों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। समूह नृत्य और ढोल-नगाड़ों की धुन पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों से पूरा परिसर उत्साह और आनंद से भर गया।