फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पारंपरिक गीत पर नृत्य कर मनाया लोहड़ी का पर्व

विज्ञापन
13jjrp16- राजपूत धर्मशाला में लोहड़ी का पर्व मनाते बच्चे व अन्य। स्रोत-संस्था
विज्ञापन
झज्जर। जिले में लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शहर के हरिपुरा मोहल्ला, दमदमा मोहल्ला, पंजाबी गुरुद्वारा के पास, चौधरीयान मोहल्ला सहित अन्य कालोनियों में भी अग्नि जलाकर लोगों ने आहुति अर्पित की। इस दौरान पंजाबी गीतों पर नृत्य भी किया और एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी।
विज्ञापन

वहीं नव पंख सोशल वेलफेयर सोसाइटी की और से राजपूत धर्मशाला सेक्टर-6 में निशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे जरूरतमंद बच्चों के साथ लोहड़ी व मकर संक्रांति का पर्व मनाया। बच्चों ने प्रस्तुतियां दी और मूंगफली, रेवड़ी व गुड़ का पारंपरिक प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर रणवीर सुहाग ने बच्चों को मेहनत, अनुशासन और शिक्षा के महत्व के बारे में बताया और कहा कि निरंतर प्रयास से ही उज्ज्वल भविष्य का निर्माण संभव है। नव पंख सोशल वेलफेयर सोसाइटी समाज सेवा के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्यरत है।

13jjrp16- राजपूत धर्मशाला में लोहड़ी का पर्व मनाते बच्चे व अन्य। स्रोत-संस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें