01jjrp25- गांव दुबलधन में स्थित बाबा रामसुख नाथ की तपोभूमि नानवाला धाम में आयोजित कुश्ती दंगल म
बेरी (झज्जर)। गांव दुबलधन में स्थित बाबा रामसुख नाथ की तपोभूमि नानवाला धाम में वीरवार को ग्रामीणों के सहयोग से विशाल कुश्ती दंगल व भंडारे का आयोजन किया गया। पहली कुश्ती चरखी दादरी के ढाणी टिकान निवासी पहलवान आशीष व इमलोटा गांव के पहलवान सकेश के बीच बराबरी पर समाप्त हुई।
कुश्ती दंगल में प्रथम इनाम 31 हजार रुपये, द्वितीय 21 हजार, तृतीय 11 हजार और 5100-5100 रुपये की कुश्तियां करवाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सतीश कादयान, सीआई-2 इंचार्ज रोहतक उपस्थित रहे। सरपंच सोनू मलिक (गांधरा) व नवीन अहलावत विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर मौजूद रहे।
इस मौके पर कोच जोगेंद्र, प्रदीप कोच व संजीत कोच विशेष रूप से उपस्थित रहे। बाबा रामसुख नाथ सेवा समिति के प्रधान सुखबीर मलिक, सतीश, नरेंद्र ने बताया कि हर वर्ष बाबा रामसुख नाथ की 32वीं पुण्यतिथि पर कुश्ती दंगल व भंडारा करवाया जाता है।