झज्जर। पुलिस लाइन के बने क्वार्टरों की वार्षिक रिपेरिंग होगी। हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन द्वारा रिपेयरिंग का काम कराया जाएगा। इसके लिए हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन की तरफ से आनलाइन टेंडर लगाए गए हैं। टेंडर 9 जनवरी तक अप्लाई होंगे और 10 जनवरी को इसकी बिड खोली जाएगी। उसके बाद नियमों पर खरा उतरने और कम राशि भरने वालों काे वर्क ऑर्डर जारी कर दिए जाएंगे। क्वार्टरों की वार्षिक रिपेयरिंग पर 3 करोड़ 85 लाख 33 हजार रुपये खर्च होंगे।
बता दे कि पुलिस लाइन में तीन साल पहले ही क्वार्टर बनकर तैयार हुए थे। हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन द्वारा अब इनकी वार्षिक रिपेयरिंग का काम कराया जाना है। इसके लिए हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन की तरफ से इस्टीमेट तैयार किए गए थे। अब यह पास होने के बाद इनके टेंडर लगा दिए गए हैं। नए साल में रिपेयरिंग का यह काम पूरा होगा। इसके तहत पेंट, प्लास्टर लगाना, इलेक्टि्रक का काम, कोई लीकेज है तो उसे ठीक किया जाएगा। इसी प्रकार से पाइप लाइन बदलने सहित अन्य कुछ काम किए जाएंगे। इसके अलावा प्रशासनिक भवन को लेकर भी विभाग की तरफ से इस्टीमेट तैयार किया गया है। उसे भी मंजूरी के लिए सरकार को भेजा जाएगा।
एमटी गैराज भी होगा अपग्रेड
पुलिस लाइन में बने एमटी गैराज को भी अपग्रेड किया जाएगा। इस पर लगभग 37 लाख 41 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी। यहां पर भी कुछ अतिरिक्त कमरों का निर्माण किया जाना है।
वर्जन
पुलिस लाइन में आवास को लेकर वार्षिक मरम्मत का काम किया जाएगा। इसके अलावा एमटी गैराज में भी कुछ अतिरिक्त कमरे बनाए जाने हैं। इनके टेंडर लगाए गए हैं। टेंडर खुलने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
सतीश कुमार, जेई, हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन