04 रोहतक स्थित नई अनाज मंडी में खरीदारी के पहले दिन मंडी के खाली पड़े शेड। संवाद
- फोटो : mathura
रोहतक। धान की सरकारी खरीद के पहले दिन रोहतक की मंडी में किसान धान लेकर मंडी नहीं पहुंचे। इस कारण मंडी मंडी में सन्नाटा नजर आया। खरीद एजेंसी को नवरात्र के बाद ही धान की आवक होने की उम्मीद है। इधर, व्यापारियों ने राइस मिल मालिकों की हड़ताल से खरीदारी पर असर पड़ने का अंदेशा जताया है।
मंडी में धान की आवक नहीं होने के साथ ही सफाई व्यवस्था भी लचर नजर आ रही है। शेड में जगह-जगह सूखे पत्ते, पॉलिथीन व डिस्पोजल बिखरे पड़े हैं। आढ़ती व व्यापारियों का कहना है कि इलाके में ज्यादातर पीआर धान ही आता है।