19jjrp21- पुरानी तहसील रोड में कोहरे में से गुजरते वाहन चालक। संवाद
झज्जर। सोमवार की सुबह साफ मौसम से हुई लेकिन सुबह साढ़े सात से साढ़े आठ बजे एक घंटे तक कोहरा छा गया। इसके बाद फिर मौसम साफ हुआ पिछले तीन दिन से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 10 डिग्री दर्ज किया गया।
दिन के समय धूप ने एक गर्मी का अहसास करा दिया। शाम को फिर ठंड पड़नी शुरू हो गई। आने वाले दो दिनों 19-21 के हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। बूंदाबांदी की संभावना है क्योंकि हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में यह मौसम प्रणाली कमजोर बनी हुई है।