फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ढांसा बॉर्डर पर डीटीसी कर्मियों के साथ निजी व सरकारी बस स्टाफ की हुई बहस

Tue, 26 Nov 2024 04:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। सोमवार को एक बार फिर ढांसा बॉर्डर पर डीटीसी बस के कर्मचारियों के साथ निजी व सरकारी बस के स्टाफ ने समय सारिणी को लेकर बहस की। दोनों ने ही उनके समय पर बसें नहीं चलाने की बात कही और काफी देर तक बहस हुई। मामला निपटने पर बस झज्जर के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

सोमवार सुबह डीटीसी की एक बस नजफगढ़-नांगलोई स्टैंड से अपने निर्धारित समय पर चली, लेकिन जब वह ढांसा बाॅर्डर पर पहुंची तो एक रोडवेज बस के कर्मचारियों ने उनके साथ समय को लेकर बहस की। उन्होंने कहा कि पहले रोडवेज की बस झज्जर की तरफ जाएगी और उसके बाद आप अपनी डीटीसी की बस को ले जाना। वहीं, शाम के समय ढांसा बॉर्डर पर प्राइवेट बस चालक ने भी समय को लेकर डीटीसी बस चालक व परिचालक के साथ बहस की।

समय की मांग कर चुके डीटीसी अधिकारी
डीटीसी डिपो के अधिकारियों ने झज्जर आरटीए से डीटीसी की बसों के लिए समय की भी मांग की है। मांग के बाद भी झज्जर आरटीए की तरफ से डीटीसी बसों के समय को लेकर बैठक का कोई निमंत्रण नहीं आया है। नियमित रूप से सभी डीटीसी की बसें रूट पर चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन

नजफगढ़-नांगलोई स्टैंड से झज्जर के लिए चलने वाली डीटीसी बसों के चालकों व परिचालकों के साथ यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। केंद्र सरकार की अनुमति से चली डीटीसी बसों के कर्मचारियों को झज्जर रूट पर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डीटीसी के अधिकारी झज्जर आरटीए से बैठक का समय मिलने का इंतजार कर रहे हैं।



ढांसा बॉर्डर पर रोडवेज व निजी बसों के चालक व परिचालक डीटीसी बसों के चालकों व परिचालकों के साथ समय को लेकर बहस कर रहे हैं। सोमवार को भी ऐसा ही हुआ। सुबह व शाम दोनों ही समय बहस की गई। झज्जर आरटीए से डीटीसी बसों के समय को लेकर अभी तक बैठक का कोई निमंत्रण नहीं आया है। सभी डीटीसी की बसें नियमित रूप से चल रही हैं।
विज्ञापन

नरेंद्र देशवाल, टिकट सेक्शन इंचार्ज, डीटीसी, दिल्ली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें