फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सुबह छाया हल्का कोहरा, आज बारिश के आसार

विज्ञापन
-फोटो 61 : शनिवार की सुबह शहर में छाया हल्का कोहरा। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। मौसम लगातार करवटें बदल रहा है। कभी तेज धूप निकल रही है तो कभी कोहरा छा रहा है तो कभी बारिश हो रही है। कई दिनों बाद शनिवार की सुबह शहर में हल्का कोहरा छाया रहा। हालांकि इससे लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन

वहीं मौसम विभाग की ओर से एक फरवरी को शाम के समय तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। यदि बारिश होती है तो फिर से ठंड का अहसास लोगों को होगा और तापमान में कमी आएगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बारिश के बाद पांच फरवरी तक मौसम में ठंडक बनी रहेगी। शनिवार को हवा में नमी की मात्रा 45 से 95 प्रतिशत तक रही। हालांकि हवा की गति भी बेहद मंद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें