फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री का कोई विकल्प नहीं : दलाल

Sun, 28 Jan 2024 10:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
वार्ड 13 में लोगों के साथ भाजपा नेता बिजेन्द्र दलाल।
विज्ञापन
बहादुरगढ। भाजपा चुनाव प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक बिजेंद्र दलाल रविवार को शहर के वार्ड-13 में पहुंचे। यहां पहुंचने पर वार्ड वासियों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने पार्टी की नीतियों व योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। लोगों के साथ प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम भी देखा। भाजपा नेता बिजेंद्र दलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए काम कर रही है। किसान, मजदूर, खिलाड़ी, व्यापारी, युवा, महिला सहित सभी वर्ग आज खुश हैं। देश में पीएम मोदी का कोई विकल्प नहीं है। उनकी तरह हरियाणा में सीएम मनोहरलाल जनहित की सोच के साथ काम कर रहे हैं। इस मौके पर प्रेम सिंह, पार्षद संदीप दहिया, कार्तिक, प्रवीण, धर्मदेव, रवि, सोनू, अश्वनी, गौरव राणा, प्रदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें