फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार में राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी है : सुशील

Mon, 04 Mar 2024 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता ने रविवार को शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और ढांढस बंधाया। उन्होंने हरियाणा की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि हरियाणा में जंगल राज और गोली राज चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का मुख्यमंत्री कमजोर है और भाजपा की कमजोर सरकार है।
विज्ञापन

गुप्ता ने कहा कि सरकार में राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी है, यदि राजनीतिक इच्छाशक्ति होती तो 24 घंटे में अपराधी पुलिस की पकड़ में होते।अब तो हरियाणा में रहना भी सेफ नही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। न तो आम आदमी सेफ है और न ही खास। बदमाश सरेआम गोलीबारी कर रहे हैं। आए दिन प्रदेश के किसी न किसी क्षेत्र में लूट और हत्या की वारदातें हो रही है। वारदात रोकने में भाजपा पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। प्रदेश में चोरी-छीनाझपटी और हत्या की वारदातें कम होने के बजाय बढ़ती जा रही हैं। सरकार को चाहिए कि बदमाशों के खिलाफ कड़ा एक्शन ले, ताकि आम आदमी आसानी से अपनी जिंदगी गुजार सकें।
पूर्व सांसद कैप्टन इंद्र सिंह, पूर्व विधायक बलवंत मायना, विधायक इंदुराज नरवाल, पूर्व विधायक बाली पहलवान, पूर्व विधायक सूरजभान काजल पूर्व विधायक धर्मदेव सोलंकी, पूर्व विधायक रामफल कुंडू, झज्जर जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना, उत्तर प्रदेश से यशपाल मलिक, महरौली 360 गोवर्धन प्रधान, पालम 360 प्रधान सुरेंद्र सोलंकी, कविता शर्मा जिला पार्षद सोनीपत, जिला पार्षद राम आसरे यमुनानगर, पंकज जैन भी सांत्वना देने पहुंचे। सभी ने कहा कि स्व. नफे सिंह राठी जनप्रिय नेता थे जिन्होंने हमेशा लोगों के हकों की आवाज उठाई। उनके निधन से हरियाणा की राजनीति को भारी क्षति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें