फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: एफओबी पर लाइट नहीं, लोग ट्रैक पार करने पर मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। रेलवे स्टेशन स्थित फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) पर लाइट व्यवस्था न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि घुप अंधेरे के कारण असामाजिक तत्वों का डर बना रहता है। वहीं फिसलने या गिरने जैसी दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है।
विज्ञापन

लाइनपार के जौहरी नगर निवासी राजकुमार शर्मा, राजेंद्र कुमार, नीरज शर्मा, चंद्रप्रकाश खत्री, प्रेम राठी ने बताया कि कई बार बुजुर्ग और महिलाएं डर के कारण एफओबी का उपयोग करने से कतराने हैं। मजबूरी में उन्हें रेलवे ट्रैक पार करने जैसे जोखिम भरे रास्ते अपनाने पड़ते हैं, जो किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकता है।
कहा कि बरसात या सर्दी के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती है। फिसलन और कम दृश्यता के कारण खतरा बढ़ जाता है। लोगों ने इसे लेकर कई बार रेलवे प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की है लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाला यह एफओबी शहर के व्यस्ततम मार्गों में शामिल है। प्रतिदिन चार से पांच हजार लोग पुल से आवाजाही करते हैं। शाम होते ही पुल पर अंधेरा छा जाता है जिससे लोगों को मोबाइल की टॉर्च या अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ता है।
उनका कहना है कि यदि एफओबी पर पर्याप्त स्ट्रीट लाइट या एलईडी लाइटें लगा दी जाएं तो न केवल आवाजाही सुगम होगी बल्कि सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकेगी। बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन जैसे महत्वपूर्ण स्टेशन पर बुनियादी सुविधा का अभाव दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन

नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द लाइट व्यवस्था नहीं की गई तो वे सामूहिक रूप से ज्ञापन सौंपकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें