बहादुरगढ़। खेड़ी जसौर निवासी सचिन ने बताया कि उसका बड़ा भाई नवीन टपुकड़ा, राजस्थान में रहता है। गत 12 अक्तूबर को मैं अपने भाई नवीन के साथ टपुकड़ा, राजस्थान गया था। 17 अक्तूबर को जब वह वापस अपने गांव खेड़ी जसौर आया तो मकान का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखा बैड, अलमारी व संदूक खुले पड़े थे और सारा सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था। जांच की तो पता चला कि अलमारी से उसकी भाभी के कुछ गहने चोरी हो गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद