फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: खेड़ी खुम्मार गांव के 7 युवाओं को मिली पुलिस की नौकरी

Sat, 19 Oct 2024 05:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। हरियाणा की नई सरकार ने सत्ता संभालते ही युवाओं को नौकरियों की सौगात दी है। खेड़ी खुम्मार गांव में 7 युवाओं को हरियाणा पुलिस में नौकरी मिली है। एक युवक को पटवारी पद पर तैनाती मिली है। इन परिवार में जश्न मन रहा है। युवाओं को खुशी इस बात की है कि बिना खर्ची, पर्ची के उन्हें नौकरी मिली है।
विज्ञापन

खेड़ी खुम्मार गांव निवासी अंशुल यादव का चयन हरियाणा पुलिस में हुआ है। अंशुल के पिता अनिल यादव रिटायर आर्मी अधिकारी हैं जबकि माता रेखा यादव गृहणी हैं। अंशुल ने बताया कि उसने तैयारी की और टेस्ट दिया। कोई सिफारिश नहीं थी। केवल योग्यता के बल पर उसका चयन हुआ है। बेटे के चयन पर परिवार में भी खुशी का माहौल है। अंशुल की माता रेखा यादव ने कहा कि बेटे का चयन योग्यता के आधार पर हुआ है। इसके लिए कोई खर्ची, पर्ची नहीं देनी पड़ी और न ही कोई सिफारिश थी। बेटे ने तैयारी की और अब परिणाम आने पर उसका चयन हो गया है। अंशुल ने बताया कि खेड़ी खुम्मार गांव में 6 युवाओं का चयन हरियाणा पुलिस में हुआ है। इसमें उनके अलावा बलजीत, नवीन, वीरेंद्र, सचिन, प्रवीण शामिल हैं। गांव के ही दीपक का चयन पटवारी के पद पर हुआ है। गांव की एक युवती का चयन भी हरियाणा पुलिस में हुआ जबकि एक लड़के का चयन क्लर्क के पद पर हुआ है।
झज्जर के पुनीत जेई पद पर चयनित
झज्जर निवासी पुनीत सिंघल का चयन भी हुआ है। उसके पिता केशव सिंघल किराना व्यापारी हैं। पुनीत का कहना है कि उसने चयन के लिए पूरी तैयारी की थी और अब उसका चयन हो गया है। उसका चयन जेई के पद पर हुआ है। विभाग बाद में दिया जाएगा। पुनीत के पिता केशव सिंघल ने कहा कि बेटे की नौकरी से पूरा परिवार खुश है। बिना खर्ची और बिना पर्ची बेटे का चयन हुआ है।
विज्ञापन

डीजल के मनजीत को पंचायत अधिकारी
डीघल गांव निवासी मनजीत का चयन सोशल एजुकेशन पंचायत ऑफिसर के रूप में हुआ है। मनजीत के पिता ओमप्रकाश खेतीबाड़ी करते हैं और माता गृहणी हैं। इससे पहले भी वह कई टेस्ट पास कर चुके हैं। मनजीत का कहना है कि बिना खर्ची, बिना पर्ची उसकी नौकरी लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें