फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्कशॉप व सर्विस स्टेशन में हुई चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर स्थित एक वर्कशॉप व सर्विस स्टेशन में चोरी हो गई। वर्कशॉप से मशीन तो सर्विस स्टेशन से बैटरी व अन्य सामान चोरी हो गया। भुगतभोगियों ने संबंधित थानों में शिकायत देकर चोरी हुए सामान की बरामदगी की गुहार लगाई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नजफगढ़ निवासी किशोर सिंह ने बताया कि वह यूएमटी मोटर्स डाबोदा में बतौर वर्कशॉप मैनेजर कार्यरत है। कंपनी में काफी लोग कार्य करते है उनकी कंपनी से स्केनिंग डायग्नोटिक टूल गायब हो गया। यह टूल इलेक्ट्रीशियन के पास रहता है। वे टूल को सभी जगह तलाश कर चुके है, मगर कुछ पता नहीं चला। आरोप है कि इलेक्ट्रीशियन भी पिछले कई दिनों से कंपनी में नहीं आ रहा। उन्होंने शंका जताई कि कंपनी के कर्मी ने ही उसे चुराया है। शिकायकर्ता के अनुसार चोरी की इस घटना में उसे हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं क्षेत्र के गांव सराय औरंगाबाद स्थित सांगवान सर्विस स्टेशन से बैटरी व अन्य सामान चोरी हो गया। सराय औरंगाबाद निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि उसने गांव में सांगवान सर्विस स्टेशन खोल रखा है। सर्विस स्टेशन के साथ किराये के कमरे व दुकान बना रखी है। गत 28 जून की शाम करीब 6 बजे वह अपने सर्विस स्टेशन पर आया तो उसने देखा स्टेशन के मेन गेट का ताला व पीछे बने दो कमरों के ताले टूटे हुए थे। जांच की तो पता चला कि कमरे रखे दो इनवर्टर व चार बैटरी व दो प्लास्टिक के छोटे कूलर गायब मिले। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें