फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: वक्फ बोर्ड कॉलोनी में बंद मकान में चोरी

Mon, 18 Mar 2024 10:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वक्फ बोर्ड कॉलोनी में स्थित एक मकान में चोरी हो गई। यहां बंद पड़े मकान को चोरों ने निशाना बनाया और लाखों रुपये की नकदी व आभूषणों पर हाथ साफ कर गए। शिकायत के आधार पर थाना शहर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात सुनील के मकान में हुई है। सुनील का कहना है कि गुरुग्राम स्थित एसबीआई में उन्होंने कैंटीन ले रखी है। परिवार सहित गुरुग्राम गया हुआ था। पीछे से मकान बंद था। सोमवार की सुबह आया तो मकान का ताला टूटा हुआ था। अंदर देखा तो सारा सामान अस्त-व्यस्त था। जांच करने पर अलमारी से तीन लाख रुपये कैश तथा सोने-चांदी के जेवरात नहीं मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। उधर, सूचना पाकर सिटी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सिटी पुलिस ने सुनील की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें