बहादुरगढ़। सिलोठी गांव निवासी सुमन ने पुलिस को शिकायत देकर बताया किउसे बहादुरगढ़ में कुछ काम था। इसलिए वह डाबोदा से बहादुरगढ़ के लिए एक बस में सवार हुई। यहां झज्जर मोड़ पर उतर गई। जब सामान चेक किया तो बैग से पांच हजार रुपये, दो एटीएम कार्ड, आधार कार्ड आदि दस्तावेज नहीं मिले। गले से भी 22 ग्राम की सोने की चेन गायब थी। बस के अंदर किसी अज्ञात शख्स ने इस वारदात को अंजाम दिया है। , सिटी थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द से जल्द वारदात को सुलझाने का प्रयास रहेगा। संवाद