-फोटो 20 : चोरी के मामले में पकड़ा गया आरोपी सीआईए प्रथम बहादुरगढ़ की टीम के साथ।
- फोटो : Bahadurgarh
आसौदा गांव से ट्रैक्टर-ट्राली और डंपर चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी की निशानदेही से पुलिस ने चोरी किए सामान को भी बरामद कर लिया है।
सीआईए प्रथम बहादुरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक सज्जन सिंह ने बताया कि राहुल निवासी गांव आसौदा ने शिकायत देते हुए बताया था कि उसने अपनी ट्रॉली व डंपर को गांव में अपने प्लाट के नजदीक खड़ा किया था। रात को कोई नाम पता नामालूम चोर ट्रॉली व डंपर को चोरी कर ले गया। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना आसौदा में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया था। अपराध जांच शाखा प्रथम बहादुरगढ़ में तैनात मुख्य सिपाही राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम द्वारा सूचना के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान आरिफ निवासी तीतरवाड़ा जिला शामली उत्तर प्रदेश हाल विकासनगर मुरथल रोड सोनीपत के तौर पर की गई। पूछताछ में डंपर व ट्रॉली को चोरी करने की उपरोक्त वारदात का आरोपी ने खुलासा किया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया डंफर व ट्रॉली को गांव कैलाशपुर जिला सोनीपत से बरामद किया गया है। डंपर व ट्रॉली की चोरी करने की वारदात में इस्तेमाल किए गए आयशर ट्रैक्टर को भी सोनीपत से बरामद किया गया।