बेरी। शहर चौकी के अंतर्गत आने वाले बस स्टैंड के पीछे पार्क में खेलने गए युवक के साथ लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया हैं। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
गांव भागलपुरी निवासी मनीष ने पुलिस को बताया कि वह बस स्टैंड के पीछे पार्क में खेलने गए थे। तभी बेरी निवासी हिमांशु ने गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। उसने दोस्तों के साथ लाठी-डंडों से हमला किया।
हमले में घायल होने के बाद उपचार के लिए बेरी के नागरिक अस्पताल पहुंचा जहां डॉक्टरों ने पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। पीजीआई में इलाज के बाद छुट्टी मिल गई। जांच अधिकारी मिथुन ने बताया कि गांव भागलपुरी निवासी मनीष के साथ मारपीट करने की शिकायत मिली है। एफआईआर दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई हैं।