फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर फेंक दिया शव

Fri, 24 Feb 2017 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बृहस्पतिवार को क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई और एक व्यक्ति एनसीआर माइनर में मृत अवस्था में मिला। जिस युवक की हत्या हुई है उसका शव गांव नीलोठी के पास मिला। दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

गांव नीलोठी में सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। उसके गले में रस्सी बंधी थी। गांव के राहगीरों की नजर पड़ी तो गांव के काफी लोग इकट्ठे हो गए। गले में बंधी रस्सी से साफ अनुमान लगाया गया कि इस युवक की हत्या कर शव लाकर यहां फेंका गया है। गांव के लोग शव की पहचान नहीं कर पाए। बहादुरगढ़ सदर थाना पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी जसबीर सिंह और उप पुलिस अधीक्षक हंसराज मौके पर पहुंची और जायजा लिया। मृतक की आयु लगभग 32 साल बताई गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल बहादुरगढ़ के शव गृह में रखवा दिया है। यहां पहचान के लिए 72 घंटे तक रखा जाएगा। इसके बावजूद शिनाख्त नहीं हुई तो लावारिस घोषित कर अंत्येष्टि कर दी जाएगी। थाना प्रभारी ने बताया कि इस अज्ञात व्यक्ति की हत्या की गई है। पुलिस ने अज्ञात हत्यारे, हत्यारों के खिलाफ मामला हत्या करने और शव को ठिकाने लगाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। उम्मीद है कि मृतक और हत्या के आरोपी की पहचान शीघ्र कर ली जाएगी।

नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
गांव जसौरखेड़ी के नजदीक से गुजर रही एनसीआर माइनर में बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया और पहचान के प्रयास शुरू कर दिए। मगर गली सड़ी अवस्था में होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए शहर के सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। मृतक की आयु को लेकर कोई आकलन नहीं हो पाया है। शव माइनर में पाइप के साथ अटका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें