बहादुरगढ़। शहर की बैंक कॉलोनी मेंं संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के हरदोई निवासी धर्मेंद्र के रूप में हुई है। धर्मेंद्र बैंक कॉलोनी में रहता था और मेहनत मजदूरी करता था। धर्मेंद्र का शव उसके कमरे में मिला। जांच अधिकारी प्रवीण ने बताया कि घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। आंशका है कि युवक की मौत हृदयगति थमने से हुई हो।