फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: शहर के हर वार्ड में 50-50 लाख रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत, नप ने लगाए टेंडर

Thu, 29 Jan 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से नगर परिषद ने प्रत्येक वार्ड में 50-50 लाख रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत कर दी है। इन कार्यों के लिए नगर परिषद द्वारा टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकांश वार्डों के कार्यों के टेंडर लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन

इन विकास कार्यों पर करीब 15.50 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। आगामी एक माह के अंदर ही सभी वार्डों में धरातल पर काम शुरू होने की उम्मीद है। इन कार्यों के बाद वार्डों में गली-नाली व अन्य जरूरी कामों की कमी दूर हो जाएगी। वार्डों में गली-नाली निर्माण, पुरानी व क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत, नई स्टॉर्म वाटर ड्रेनों का निर्माण और जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए आवश्यक सुधार कार्य किए जाएंगे।
पिछले दिनों नगर परिषद द्वारा सभी वार्डों के पार्षदों से उनके-अपने क्षेत्रों की आवश्यकताओं को लेकर प्राथमिकता वाले विकास कार्यों की सूची मांगी गई थी। उनके अनुसार एस्टीमेट बनाए गए थे। इन एस्टीमेट को पहले वित्त एवं अनुबंध कमेटी में पास किया गया और फिर नगर परिषद की सामान्य बैठक में पास किया गया था।
विज्ञापन

नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही विकास कार्यों को धरातल पर उतार दिया जाएगा। कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निगरानी के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें