फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

Tue, 18 Jun 2024 04:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के छोटूराम नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। लाइनपार थाना पुलिस ने सोमवार की दोपहर शहर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने इस संबंध में फिलहाल घटना को इत्तेफाक मानकर कार्रवाई की है। मृतक की पहचान दिवाली निवासी बिहार के रूप में हुई। दिवाली यहां छोटूराम नगर में किराये के मकान पर रहता था और एमआईई पार्ट-ए में एक फुटवियर कं पनी में काम करता था। रविवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे संभाला तो उसकी सांसें थम चुकी थी। उधर इसकी सूचना मिलते ही लाइनपार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू कर की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर वारिसों को सौंप दिया है। उसकी मौत किन कारणों के चलते हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें