फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: युवक ने फंदे से लटक दी जान

Fri, 29 Nov 2024 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सेक्टर-9 पुलिस चौकी के अधीन लगती एक कॉलोनी में युवक का शव फंदे पर लटका मिला। मानसिक तनाव से तंग आकर फंदा लगाने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान करीब 24 वर्षीय गोपाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वीरवार की सुबह गोपाल के माता-पिता अपने निर्माणाधीन मकान पर गए थे। जब लौटे तो गोपाल फंदे पर लटका नजर आया। परिजनों ने उसको संभाला और अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। उधर, सूचना पाकर पुलिस अस्पताल में पहुंची और परिजनों के बयान के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कराई। बता दें कि गोपाल सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। वह किस बात से तनाव में था, यह अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें