फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की तरह पूरे देश में लागू करवाई जाएगी आरक्षण के वर्गीकरण की व्यवस्था : डॉ. स्वदेश

Fri, 29 Nov 2024 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
22jjrp22- झज्जर। पत्रकारों से बातचीत करते डीएमसी समाज के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. स्वदेश। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। डीएससी समाज (वंचित अनुसूचित जाति) के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. स्वदेश कबीर ने कहा कि हरियाणा सरकार ने आरक्षण के वर्गीकरण को बहाल कर दिया है और अब पूरे देश में इसे बहाल करवाने का काम किया जाएगा। प्रदेश की भाजपा सरकार की तरह केंद्र सरकार भी इसके लिए गंभीर है।
विज्ञापन

वह वीरवार को लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आरक्षण का वर्गीकरण लागू होने के बाद कुछ राजनेताओं के पेट में दर्द होना शुरू हो गया और उन्होंने विरोध किया जबकि आरक्षण पर अति दलित लोगों का भी हक है।
उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश सरकार घुमंतू जाति सहित अन्य जातियों के लिए छत देने का काम करेगी। अब तक 38 हजार लोगों को छत दी जा चुकी है और बाकी को जल्द दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही चेयरमैन पदों पर भर्ती करने का काम करेगी और उनके समाज के लोग भी पदों पर आसीन होकर समाज का भला करने का काम करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में समाज के लोगों की लगभग 32 लाख आबादी है और इसी समाज ने प्रदेश में भाजपा सरकार को लाने का काम किया है। यह खुद मुख्यमंत्री नायब सैनी भी मान चुके हैं।
पूर्व सीएम पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने उनके हकों को छीनने का काम किया। उनके समाज पर अत्याचार किए। आज सरकार न बनने पर वह भी हमारे समाज के साथ किए गए व्यवहार को लेकर पछता रहे हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम मायावती और झज्जर की विधायक गीता भुक्कल के आरक्षण के वर्गीकरण का विरोध करने पर भी नाराजगी जताई और कहा कि समाज के आरक्षण का विरोध करने वालों का भविष्य में नाम लेने वाला कोई नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा की तरह जल्द ही उत्तर प्रदेश में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डीएससी समाज का आरक्षण लागू करने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें