फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत कथा सुनने से पूरी मानव जाति का कल्याण संभव : कौशिक

Sun, 22 Dec 2024 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 55 : पूर्व विधायक नरेश कौशिक को स्मृति चिन्ह भेंट करते कथावाचक पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी
विज्ञापन
बहादुरगढ़। श्री राधा कृष्ण सेवा समिति बहादुरगढ़ की ओर से रेलवे रोड पर वैश्य हाई स्कूल प्रांगण में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं श्री गौदांबा महोत्सव के 5वें दिन पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने शिरकत की। पूर्व विधायक ने कथावाचक उत्तराखंड पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी कृष्णाचार्य महाराज से आशीर्वाद लिया। जगद्गुरु स्वामी कृष्णाचार्य महाराज ने उन्हें पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट किया।
विज्ञापन


आयोजन समिति से जुड़े सदस्यों ने बताया कि 24 दिसंबर तक कथा होगी और 25 दिसंबर को भंडारे के साथ इसका विधिवत समापन होगा। प्रतिदिन सुबह 9 से 11 बजे तक गोदांबा महोत्सव मनाया जा रहा है और दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक स्वामी कृष्णाचार्य महाराज कथा का सुमिरण करा रहे हैं। नरेश कौशिक ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के सुमिरण से पूरी मानव जाति का कल्याण होता है। उन्होंने कथा की महत्ता के बारे में बताते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा जीवन का सार है। उन्होंने कहा कि कथा के श्रवण से जन्म-जन्मांतर के विकास नष्ट होकर प्राणी मात्र का लौकिक व आध्यात्मिक विकास होता है। इस मौके पर देवेंद्र कौशिक, योगेश, कौशिक, बिजेंद्र वशिष्ठ, भाग सिंह अहलावत, नरेंद्र चौधरी, रामकुमार मुद्गिल, दीपक कौशिक, रामकिशन कौशिक, गंगाराम, कृष्ण चंद्र समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें