नजफगढ़ रोड के गारमेंट दुकानदार शेखर शर्मा ने बताया कि शादी का सीजन नजदीक आने पर उन्होंने शेरवानी, लहंगे, साड़ी, सूट और बच्चों के परिधानों का नया स्टॉक मंगाया गया है। मेन बाजार के ज्वैलर्स जगदीश इलाबादी ने बताया, उन्होंने आभूषणों के साथ हल्के वजन के विकल्प भी तैयार रखे हैं।
काठमंडी में फर्नीचर का कारोबार करने वाले बंटी और विकास ने बताया कि शादी के सीजन में फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स, बर्तन, गिफ्ट आइटम और सजावट से जुड़े कारोबार में अच्छी बिक्री की उम्मीद है। शहर के कैटरर्स, टेंट हाउस, बैंड-बाजा, डीजे, फोटोग्राफर और इवेंट मैनेजमेंट से जुड़े लोगों ने भी बुकिंग शुरू कर दी है।
होटल और मैरिज पैलेस संचालकों के अनुसार फरवरी और मार्च के लिए अग्रिम बुकिंग लगातार बढ़ रही है। फूल मंडी और सजावट से जुड़े व्यवसायों में भी मांग बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।
4 फरवरी से शुभ मुहूर्त शुरू
1 फरवरी से शुक्र के उदय होने के बाद 4 फरवरी से विधिवत शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएंगे। इससे विवाह, सगाई, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक आयोजन होंगे। इसके अलावा 23 जनवरी को बसंत पंचमी के अवसर पर भी मांगलिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
प्री वेडिंग शूट की बढ़ी लोकप्रियता
वेडिंग इवेंट प्लानर मीत स्टूडियो के संचालक अमित राठी ने बताया कि लोग अब मिरर थीम, स्पेशल इफेक्ट्स के साथ प्री वेडिंग शूट करा रहे हैं। उनके पास 20 से अधिक बुकिंग आ चुकी हैं। प्री वेउिंग शूट की कीमत 40 हजार से 50 हजार रुपये है। खास डेस्टिनेशन पर शूट करना चाहते हैं तो 80 हजार से एक लाख रुपये खर्च हो सकते हैं।