फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: देवउठनी एकादशी के साथ शुरू हुआ शादियों का सीजन

विज्ञापन
-फोटो 58 : देवउठनी के दिन दूल्हा-दुल्हन के लिए कार सजाते फूल वाले। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। चार माह बाद रविवार को देवोत्थान एकादशी से शादियों की धूम फिर शुरू हो गई। देवोत्थान एकादशी पर सात फेरे लेकर 100 से अधिक जोड़े जन्म जन्मांतर के बंधन में बंध गए। बैंड, बाजा, डीजे, डांस के बीच लोगों ने जमकर धमाल किया। हर ओर बैंड बाजों की धुन सुनाई दी। बहादुरगढ़ की सड़कों पर रविवार को भीड़ रही। शादियों का सीजन शुरू होने से बाजारों में खरीदारी करने वालों की भीड़ लगी रही। रेडीमेड कपड़ों की दुकानों से फूल वालों की दुकानों व विवाह से संबंधित अन्य सामान बेचने वालों की दुकानों पर भीड़ नजर आई।
विज्ञापन


देवउठनी के दिन वाटिकाएं, बैंक्वेट हॉल, धर्मशालाएं और अन्य विवाह स्थल रोशनी से झिलमिला रहे थे। वहीं बाराती भी बैंड बाजे के बीच थिरकते नजर आए। शादी समारोह को लेकर लोगों में इस कदर क्रेज देखने को मिला कि बच्चों से लेकर बुजुर्ग व महिलाएं भी डीजे के संगीत व ढोल की थाप पर नाच रहे थे। सड़क किनारे दूल्हे की गाड़ी सजाने वालों के यहां कई-कई गाड़ियां सजती दिखीं। हर कोई कारीगरों को जल्द गाड़ी सजाने को कह रहा था।
लाल चौंक पर गाड़ी सजाने का काम करने वाले अशोक कुमार ने बताया कि उसने शादियों के मौके को ध्यान में रखते हुए काफी अधिक मात्रा में फूल मंगवाए थे। जोकि शाम होते-होते कम पड़ते नजर आए। लोग टैक्सियों की बुकिंग के लिए इधर-उधर घूम रहे थे लेकिन उन्हें काफी ऊंचे दामों में भी टैक्सी उपलब्ध नहीं हो रही थी। डीजे वालों में भी काफी व्यस्तता थी उन्हें आज के दिन कई-कई शादियों में डीजे लगाया।
विज्ञापन

शादी का अब पहला मुहूर्त होने के चलते टैक्सी वाले, बैंड वाले, टेंटवाले, हलवाई व पंडित भी दिनभर व्यस्त रहे। अधिकतर के पास शादियों के कार्य करने के सिवाय दूसरा कार्य करने की फुर्सत नहीं थी। सुबह होते ही नगर में ढोल व बैंड की आवाजें आनी शुरू हो गई और शाम नजदीक आती गई तो शादियों का यह माहौल और रंगीन होता चला गया।



डीजे पर झूमे युवा, शादियों में चले पटाखे

विवाह समारोह में डीजे और बैंड की धुन पर युवा थिरकते नजर आए। शादियों में आतिशबाजी भी हुई। सर्वाधिक अनार और स्काई शॉट प्रयोग किए गए। शादी समारोह में खूब बम, पटाखे छोड़े गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें