फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पानी कम हुआ न परेशानी, 4 से 5 इंच तक बढ़ा खेतों में जलस्तर

Sun, 05 Oct 2025 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो 71 : खेतों में भरा पानी। संवाद---------------
विज्ञापन
बादली। इस सप्ताह हुई बारिश के बाद खेतों में पानी का जलस्तर 4 से 5 इंच बढ़ गया है जबकि किसान की परेशानी नापने का कोई पैमाना नहीं है। एक ओर पिछले सप्ताह जहां पानी सूखने और अगली खेती की तैयारी करने का अनुमान किसान लगा रहे थे, वहीं अब किसानों की चिंता एक बार फिर बढ़ गई है।
विज्ञापन


खेतों से बारिश के पानी की निकासी नहीं होने से बड़े रकबे में जलभराव है। पानी बुपनियां, गंगड़वा, गुभाना, जहांगीरपुर और जरदकपुर सहित बादली गांवों के खेतों में भरा है। कई गांवों के खेतों में चार फुट से ज्यादा पानी खड़ा होने से जहां ज्वार व बाजरा की फसल पूरी तरह से खराब हो गई है।
वहीं अगली खेती न होने की चिंता भी किसानों को सताने लगी है। खेतों में धान की पौधों के ऊपर पानी ही पानी नजर आ रहा है। दरअसल बुपनियां, गुभाना, बादली और जरदकपुर गांव की जमीन लेवल से नीचे हैं जिस कारण जलभराव की स्थिति बनी है।
विज्ञापन

पानी की मार से फसल बर्बादी का दंश झेल रहे किसान एक बार फिर से अपनी फसल की बर्बादी पर आंसू बहाने को मजबूर हो गए हैं। किसान कृष्ण, प्रवीन, भोलाराम, सचिन, जगबीर, चंद्र, सुरेश, देवेंद्र, सचिन, सतनारायण, कपिल, चांद, प्रवेश और राजबीर का कहना है कि पानी निकासी का प्रबंध करना जरूरी है ताकि अगली फसल की तैयारी की जा सके।



करीब 1700 एकड़ जमीन जलमग्न

करीब दस गांवों की 1700 एकड़ जमीन पर पानी भरा है। गुभाना, माजरी, बुपनियां, जरदकपुर, लुकसर और गंगड़वा गांव के किसानों ने सरकार से पानी निकासी का प्रबंध करवाए जाने की मांग की है। खेतों में पानी को देखते हुए सिचांई विभाग के अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है लेकिन साधनों के अभाव में पानी निकासी का कोई प्रबंध नहीं करवाया गया है।



पानी निकासी करवाएंगे

खेतों में भरे पानी को निकालने के लिए पुख्ता प्रबंध करवाए गए हैं। जहां भी समस्या ज्यादा है डीजल इंजन की मदद से पानी निकाला जाएगा। किसानों की समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन


-डॉ. रमन गुप्ता, एसडीएम बादली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें