23jjrp17- झज्जर। अन्नू अहलावत का स्वागत करते हुए ग्रामीण। स्त्रोत- आयोजककर्ता
बेरी। गांव बहराना के सैनिक परिवार की बेटी अन्नू अहलावत सिविल जज बनने के बाद गांव पहुंची तो पूरा गांव स्वागत के लिए उमड़ गया। ग्रामीण अन्नू अहलावत को खुली जीप में बिठाकर दादा भैया मंदिर में आयोजित सम्मान समारोह स्थल पहुंचे बेटी को सर आंखों पर बिठाया। अन्नू ने न्यायाधीश बन मां सुरेश के सपनों को साकार करने के साथ पिता वीरेंद्र का नाम रोशन किया। बेटी के न्यायाधीश बनने से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।
ग्रामीणों ने अन्नू अहलावत के सिविल जज बनने पर गांव के सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया। मां की प्ररेणा से बेटी ने न्यायाधीश बनने का प्रण लिया और इसे पूरा भी किया। दूसरी बार में न्यायिक परीक्षा पास करने वाली अन्नू अहलावत ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार को दिया है। अन्नू अहलावत ने उसने ईडब्लयूएस में पहली रैंक हासिल की है। इससे पहले वर्ष 2023 में एडीए के लिए सामान्य श्रेणी में भी पहली रैंक मिली थी। फिलहाल पब्लिक हेल्थ विभाग में बतौर एडीए कार्यरत हैं। सांपला से दसवीं व 12वीं की परीक्षा झज्जर से पास करने वाली अन्नू ने बड़ी बहन की सलाह पर 2015 में विधि विभाग में दाखिला लिया और तृतीय वर्ष में सिविल जज की तैयारी शुरू की। तैयारी में कोविड बाधा बना, लेकिन उस समय पढ़ाई नहीं छोड़ी। उन्होंने हरियाणा सिविल जज की परीक्षा पहले भी दी थी। उस समय प्री भी नहीं पास कर पाई थी। दोबारा तैयारी शुरु की और पास किया। सम्मान समारोह में अहलावत खाप के प्रधान जयसिंह अहलावत, चीफ इंजीनियर बिजली बोर्ड हरियाणा ओमप्रकाश, जगबीर सिंह, तहसीलदार मनोज, जयभगवान, डीएसपी हरियाणा पुलिस राजपाल सिंह, अमित कुमार, जाट एजुकेशन सोसायटी रोहतक प्रधान गुलाब सिंह दिमाना सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।