फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दुर्गा शक्ति टीम ने छात्राओं को किया जागरुक

Thu, 24 Oct 2024 03:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
23jjrp14- झज्जर। नेहरू कॉलेज के छात्र-छात्राओं को जागरूक करती दुर्गा श​क्ति की टीम। स्त्रोत- पु
विज्ञापन
झज्जर। पुलिस आयुक्त बी. सतीश बालन के दिशा निर्देश के तहत दुर्गा शक्ति टीम प्रभारी सुनीता कुमारी ने नेहरू कॉलेज के छात्र-छात्राओं को साइबर फ्रॉड, महिला विरुद्ध अपराध एवं नशे के दुष्परिणाम के बारे में जागरुक किया। उन्होंने बताया कि आजकल साइबर अपराधी शेयर मार्केट में निवेश करवाने के नाम पर आमजन के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। साइबर फ्रॉड मुख्यत लालच के कारण होता है। साइबर फ्रॉड से बचने के लिए सर्तकता बहुत जरूरी है। अगर आपके पास किसी अनजान नंबर से किसी ऑफर व किसी प्राकर का लाभ देने के संबंध में कॉल आए तो सरकारी नंबर से जानकारी ले और अपनी गोपनीय जानकारी जैसे बैक खाते, पैनकार्ड, आधार कार्ड, की गोपनीय जानकारी ना दे। किसी के बहकावे में ना आए। इस तरह के संदेश भेजने वाले नंबर को ब्लैक लिस्ट में डालें और 1930 पर उनकी रिपोर्ट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें