-फोटो 51 : जयपुर में आयोजित रन में विजेता धावकों का बहादुरगढ़ में हुआ स्वागत। स्रोत ग्रुप
- फोटो : संवाद
बहादुरगढ़। जयपुर में आयोजित हुई ऑनर रन प्रतियोगिता में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के धावकों में 50 से अधिक आयु वर्ग में धर्मवीर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 25,000 की पुरस्कार राशि जीती। रणबीर सिंह सांगवान ने द्वितीय स्थान हासिल कर 20,000 का पुरस्कार अपने नाम किया।
इसके उपलक्ष्य में शहर की एचएल सिटी में ग्रुप द्वारा खिलाडि़यों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। जहां दोनों विजेता धावकों को सम्मानित कर पुरस्कार प्रदान किए गए। बीआरजी के संयोजक दीपक छिल्लर ने बताया कि पिछले रविवार बीआरजी समूह से कुल 8 धावक जयपुर ऑनर रन में भाग लेने गए पहुंचे थे।
इस मौके पर नवनीत दलाल, धर्मवीर, विकास राठी, देव मलिक, नीरज राठी, राजू, रणबीर सिंह सांगवान, अनिल शर्मा, आशीष, रचित दलाल व सत्यवान डागर ने विजेताओं को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी।