फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्ट्रीट लाइट पोलों पर लगी तिरंगा लाइटें खराब

Thu, 23 Oct 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
22jjrp13- बेरी में बंद पड़ी तिरंगा लाइट। संवाद
विज्ञापन
बेरी। शहर के सुंदरीकरण को लेकर स्ट्रीट लाइट के पोल पर करीब एक साल पहले बेरी नगर पालिका ने लाखों रुपये की लागत से तिरंगा लाइटें लगाई थी, लेकिन आजकल वह बंद पड़ी हैं। पाेलों पर लगी तिरंगा लाइटें खराब होने का मामला अधिकारियों के संज्ञान में होने के बावजूद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका ने पिछले वर्ष अक्तूबर में लगभग 5 लाख रुपये की लागत से स्ट्रीट लाइट के पोलों पर तिरंगा लाइट लगा कर शहर को जगमग किया था। यह तिरंगा लाइटें कुछ दिन ही शहर को रोशन कर पाई, उसके बाद यह बंद हो गई। तिरंगा लाइटें पिछले कई माह से बंद पड़ी हैं, लेकिन अधिकारी तिरंगा लाइटों को ठीक करने तक की जहमत नही उठा रहे हैं।
बेरी निवासी मनीष कुमार ने बताया की नगर पालिका ने पोलों पर लगाई गई लाइटें कुछ दिनों तक चली थी, लेकिन अब पिछले कई माह से बंद पड़ी हैं। न तो अधिकारी लाइटों पर ध्यान दे रहे हैं और न ही पोलों पर लगे अवैध रूप होर्डिंग की तरफ ध्यान दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्ट्रीट लाइट पोलों पर लगी तिरंगा लाइटों को जल्द ठीक करवा दिया जाएगा और पोलों पर अवैध रूप से लगे होर्डिंगों को भी उतरवा दिया जाएगा।
- पूजा, सचिव, नगर पालिका बेरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें