फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: परिवहन की साइट का सर्वर स्लो, डीएल, आरसी के लिए नहीं हो रहे आवेदन

Tue, 09 Dec 2025 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
08jjrp11- ई दिशा केंद्र में अपने आरसी, लाइसेंस के काम कराने के लिए वेबसाइट चलने के इंतजार में ख
विज्ञापन
झज्जर। परिवहन सेवा की वेबसाइट का सर्वर पिछले कई दिनों से स्लो चल रहा है। इस कारण लोगों के लाइसेंस, आरसी, वाहन टैक्स से संबंधित काम नहीं हो पा रहे हैं। कभी वेबसाइट चल जाती है तो कभी बीच में ही काम करना छोड़ देती है। ऐसे में काम कराने आए लोगों को वापस लौटना पड़ता है। यह समस्या पिछले तीन-चार दिन से आ रही है।
विज्ञापन

सोमवार को भी सरल केंद्र में लोग अपने काम कराने के लिए पहुंचे तो वेबसाइट नहीं चलने के कारण उनको वापस जाना पड़ा। परिवहन सेवा वेबसाइट से लोगों के हैवी, लाइट और लर्निंग के नए लाइसेंस के अलावा डुप्लीकेट गाड़ियों के ऑनलाइन टैक्स, पासिंग के लिए आवेदन किए जाते हैं, लेकिन वेबसाइट नहीं चलने के कारण अब कोई काम नहीं हो पा रहे हैं।
झज्जर ई दिशा केंद्र में आरसी, लाइसेंस से संबंधित 15 से 20 स्लॉट वेबसाइट पर लिए जाते हैं, लेकिन पिछले तीन-चार दिन से यह काम नहीं हो पा रहे हैं। इसके अलावा वाहनों की पासिंग के लिए आवेदन नहीं हो रहे हैं। ई दिशा केंद्र में काम कराने आए झज्जर निवासी विपिन ने बताया कि उसे लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन करना था, लेकिन काम नहीं हो पाया।
विज्ञापन

सिलानी गेट निवासी पुष्कर ने बताया कि उसने आरसी के लिए आवेदन करना था, लेकिन यहां आकर पता चला कि साइट नहीं चल रही। परिवहन सेवा के काम को देखते रहे कर्मचारी पवन ने बताया कि वेबसाइट पर मेंटेनेंस का काम चल रहा है। इस कारण तीन-चार दिन से दिक्कत आई हुई है।
विज्ञापन

ई दिशा केंद्र के इंचार्ज अमित कुमार ने बताया कि परिवहन की वेबसाइट इलाहाबाद से संचालित होती है, इसलिए कई बार सर्वर स्लो होने के कारण दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें