फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: श्रीकृष्ण के जयकारों से भजनों से गूंजा मंदिर

विज्ञापन
-फोटो 61 : श्रीमदभागवत कथा सुनाते कथा व्यास अतुल कृष्ण शास्त्री महाराज। स्रोत सभा - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। मेन बाजार स्थित श्रीसनातन धर्म महावीर मंदिर में परोपकारी सभा की ओर से आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव के छठे दिन भी भक्तों की खूब भीड़ उमड़ी। मंदिर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों और भक्तिमय भजनों से गुंजायमान रहा।
विज्ञापन

वृंदावन की पावन धरा से पधारे कथा व्यास अतुल कृष्ण शास्त्री महाराज ने अपनी अमृतमयी वाणी से उपस्थित सभी को भाव विभोर कर दिया। कथा व्यास अतुल कृष्ण शास्त्री ने श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने महारास लीला के आध्यात्मिक अर्थ को समझाया।
कहा कि यह जीवात्मा का परमात्मा से मिलन का उत्सव है। इसके बाद कथा व्यास ने मथुरा गमन का प्रसंग सुनाया तो भक्तों की आंखें भगवान के विरह में नम हो गई। महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि साक्षात श्रीकृष्ण का शब्दमय स्वरूप है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-फोटो 61 : श्रीमदभागवत कथा सुनाते कथा व्यास अतुल कृष्ण शास्त्री महाराज। स्रोत सभा

-फोटो 62 : श्रीमद भागवत कथा का सुमिरन करते श्रद्धालु। स्रोत सभा

-फोटो 61 : श्रीमदभागवत कथा सुनाते कथा व्यास अतुल कृष्ण शास्त्री महाराज। स्रोत सभा- फोटो : संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें