फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम ने दुकानदारों को हिदायत देकर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। बेरी के शिव चौक से लेकर मेन बाजार व गोशाला मार्ग पर अतिक्रमण हटाने के लिए शुक्रवार को नगर पालिका की टीम पहुंची। अचानक कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार दुकानों के बाहर रखे सामान को जल्दबाजी में हटाने लगे।
विज्ञापन

तीन जनवरी को बेरी नगर पालिका की तरफ से बेरी के शिव चौक, मेन बाजार पर अतिक्रमण को लेकर पीली पट्टी लगाई थी। अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम ने दुकानदारों को हिदायत देकर छोड़ दिया।
उन्होंने कहा कि सोमवार से कोई भी दुकानदार या रेहड़ी वालों का सामान पीली पट्टी के बाहर मिला तो सामान भी जब्त किया जाएगा और चालान भी काटे जाएंगे। अतिक्रमण हटाने वाली टीम में देवेंद्र, धनराज, विजय व पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका सचिव पूजा साहू का कहना है कि अगर सोमवार से पीली पट्टी के किसी भी दुकानदार का सामान मिला तो सामान जब्त किया जाएगा और चालान भी काटे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें