फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: वैश्य कन्या पाठशाला की छात्राओं ने किया पौधारोपण

Tue, 30 Jul 2024 06:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 60 : पौधे रोपित करती छात्राएं व महाविद्यालय स्टाफ।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में तरू तरंग अभियान 2024 के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाए गए। प्रबंध समिति के सदस्य श्रीनिवास गुप्ता, सत्यनारायण अग्रवाल, प्रेम बंसल, शिवकुमार गुप्ता के साथ मिलकर प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा, वैश्य कन्या पाठशाला बहादुरगढ़ की प्रधानाचार्य अंजू अग्रवाल व छात्राओं ने पौधरोपण किया। उन्होंने संकल्प लिया कि वे पौधों की रक्षा करेंगे और पर्यावरण को स्वच्छ बनाएंगे। प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा ने छात्राओं को पर्यावरण में पेड़ पौधों के महत्व को बताते हुए कहा कि वर्तमान समय में जंगल सिमटते जा रहे हैं। पेड़-पौधों की संख्या भी घटती जा रही है। इसके कई दुष्परिणाम भी सामने आ रहे हैं। इससे बचने के लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने की जरूरत है। इसलिए सभी लोगों को पौधरोपण के लिए आगे आना होगा। सभी की सहभागिता से ही पौधरोपण अभियान को प्रभावी बनाया जा सकता है। लोग जागरूक होंगे, तभी ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगा कर इस अभियान को सफल बनाएंगे। कार्यक्रम का आयोजन वाईआरसी व एनएसएस इकाई द्वारा करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें