03jjrp08- पुलिस आयुक्त को पुष्प भेंट करते बच्चे के परिजन। स्रोत-पुलिस
झज्जर। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में दिखी पुलिस की मानवीय संवेदनशीलता अब पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। दौड़ के दौरान बेहोश हुए छात्र की समय पर सहायता करने पर पुलिस आयुक्त डाॅ. राजश्री सिंह का सोमवार को छात्र और उसके परिवार ने धन्यवाद किया। परिजनों ने पुष्पगुच्छ और पारंपरिक शॉल भेंटकर पुलिस आयुक्त का सम्मान किया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
दें कि रन फार यूनिटी में सैकड़ों विद्यार्थी जोश और उत्साह के साथ भाग ले रहे थे। दौड़ के दौरान अचानक छात्र बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा। उसी समय कार्यक्रम स्थल पर मौजूद पुलिस आयुक्त डाॅ. राजश्री सिंह ने तुरंत प्राथमिक उपचार की व्यवस्था कराई और पुलिस की गाड़ी से उसे नागरिक अस्पताल भेजा।
जब छात्र पूरी तरह स्वस्थ होकर सोमवार को अपने माता-पिता के साथ पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचा। बच्चे की माता ने कहा कि अगर समय पर पुलिस आयुक्त ने त्वरित मदद नहीं की होती तो न जाने क्या हो जाता। मदद से ही उनके बच्चे को नया जीवन मिला है। बच्चे ने भावुक होकर कहा कि वह आगे चलकर पुलिस अधिकारी बनना चाहता है ताकि लोगों की सेवा कर सके।