फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: तीन दिन बाद हड़ताल खत्म, आज से सफाई होगी शुरू

विज्ञापन
फोटो-56: बहादुरगढ़ में हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों से बातचीत करते नगर परिषद के सफाई निरीक्ष
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नगर परिषद कार्यालय के गेट पर चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन शनिवार को समाप्त हो गई। नगर परिषद प्रशासन, सफाई ठेकेदार और कर्मचारियों की बातचीत के बाद कर्मचारियों की प्रमुख मांगों पर सहमति बन गई जिसके चलते हड़ताल वापस लेने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

सफाई ठेकेदार की ओर से कर्मचारियों को 7 जनवरी तक बकाया वेतन का भुगतान करने का आश्वासन दिया गया जिसके बाद कर्मचारियों ने काम पर लौटने की घोषणा की। हड़ताल समाप्त होने से नगर परिषद प्रशासन के साथ-साथ शहरवासियों ने भी राहत की सांस ली है।
रविवार से शहर में सफाई अभियान पूरी तरह शुरू कर दिया जाएगा और आने वाले दो दिन में सफाई व्यवस्था को सुचारू करने का दावा किया गया है। इधर, सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए नगर परिषद ने कूड़ा उठान का काम अपने हाथों में लिया था।
विज्ञापन

पहले ही दिन नगर परिषद की टीम ने करीब 100 टन कूड़ा उठाया। हालांकि अब भी शहर की सड़कों, गलियों और नुक्कड़ों पर लगभग 200 टन से अधिक कूड़ा पड़ा हुआ है। नगर परिषद के सफाई निरीक्षक सुनील हुड्डा ने बताया कि आने वाले दो दिनों में पूरे शहर से कूड़ा उठाकर स्थिति सामान्य कर दी जाएगी।
इन मांगों को लेकर थी हड़ताल
गौरतलब है कि सफाई कर्मचारी ठेका प्रथा समाप्त करने, दो माह का बकाया वेतन देने, महीने में चार अवकाश सुनिश्चित करने और कुछ सुपरवाइजरों द्वारा किए जा रहे कथित उत्पीड़न को लेकर धरने पर बैठे थे।
हड़ताल के बाद लग गए थे कूड़े के ढेर
दो दिनों तक चली इस हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई थी। मुख्य मार्गों से लेकर मोहल्लों तक जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए थे। कई स्थानों पर कूड़ा सड़कों पर फैल गया था, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बदबू के कारण लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया था।
सुपरवाइजरों को बदलने का आश्वासन
शनिवार को हुई वार्ता के दौरान नगर परिषद प्रशासन ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि जिन सुपरवाइजरों द्वारा कर्मचारियों को परेशान किया जा रहा है उन्हें बदला जाएगा। इसके साथ ही वेतन भुगतान और अन्य मांगों को लेकर भी सकारात्मक सहमति बनी।
नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने आमजन से अपील की है कि सफाई व्यवस्था बहाल करने में सहयोग करें और कूड़ा निर्धारित स्थानों पर ही डालें ताकि शहर को जल्द स्वच्छ और साफ बनाया जा सके।

फोटो-56: बहादुरगढ़ में हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों से बातचीत करते नगर परिषद के सफाई निरीक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें