फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सातवें दिन भी हड़ताल जारी, जगह-जगह कूड़े के ढेर

Sat, 09 May 2026 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
08jjrp10- कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल को ज्ञापन सौंपते सफाई कर्मचारी। स्रोत : यूनियन
विज्ञापन
झज्जर। पिछले सात दिन से मांगों पर अड़े नगर परिषद कर्मचारियों का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। पूर्व शिक्षा मंत्री व झज्जर से कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल शुक्रवार को नगर परिषद में चल रहे सफाई कर्मचारियों के धरना प्रदर्शन में पहुंची और कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। हड़ताल के चलते कूड़ा उठना बंद है व लोग परेशानी हैं।
विज्ञापन

लोगों ने घरों का कूड़ा चौक-चौराहों पर डालना शुरू कर दिया है। शहर के मुख्य मार्गों पर काफी दूर तक कूड़े के ढेर नजर आने लगे हैं। अब इन कूड़ा के ढेरों से बदबू उठने लगी है जिस कारण लोगों का पास से निकलना दूभर हो गया है। शहर में लगभग 250 टन से अधिक कूड़ा पड़ा है।
पिछले सात दिनों से नगर परिषद के 109 कर्मचारी हड़ताल पर हैं। गंदगी के ढेर जगह-जगह लगने के बावजूद नगर परिषद प्रशासन कोई वैकल्पिक व्यवस्था अब तक नहीं कर पाया है।
विज्ञापन



कर्मचारियों की मांगें तुरंत माने सरकार : विधायक
झज्जर से कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने हरियाणा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को कर्मचारियों की मांगों को तुरंत मानना चाहिए और लंबे समय से कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाना चाहिए। कांग्रेस हमेशा कर्मचारियों की आवाज उठाती रही है और सड़क से लेकर विधानसभा तक उनके मुद्दों को आगे भी मजबूती से उठाया जाएगा। गीता भुक्कल ने कहा कि धरना प्रदर्शन के दौरान एक सफाई कर्मचारी की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई जो बेहद दुखद है। उन्होंने उन्होंने मृतक कर्मचारी के परिवार को आर्थिक सहायता तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी कांग्रेस विधायक को सौंपा।

08jjrp10- कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल को ज्ञापन सौंपते सफाई कर्मचारी। स्रोत : यूनियन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें