फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे की लालच में तीन युवकों ने गढ़ी लूट की कहानी, तीनों गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की हिरासत में लूट की झूटी कहानी गढ़ने वाले आरोपी । संवाद - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
गुरुग्राम रोड पर कैंटर को टक्कर मारकर तीन युवकों से पौने दो लाख रुपये लूटने की झूठी सूचना पुलिस को देना युवकों को उलटा पड़ गया है। दूसरी गाड़ी के चालक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों युवकों को शनिवार रात में गिरफ्तार कर लिया है। तीनों युवकों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सेहलंगा गांव के तीनों युवकों ने पुलिस को सूचना दी थी कि रोहतक जिले के रहने वाले पिकअप चालक ने उनकी कार में टक्कर मारकर पौने दो लाख रुपये लूट लिए हैं। जैसे ही सूचना मिली तो पुलिस वारदात स्थल पर पहुंची और पूछताछ शुरू की तो मामला कुछ और ही निकला। सूचना देने वालों पर ही पिकअप चालक ने आरोप लगाया कि उन्होंने मारपीट कर उसके ही गाड़ी के कागजात और 2500 रुपये छीन लिए हैं। पुलिस ने तीनों युुवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस को दिए बयान में सुरेेंद्र सिंह निवासी रैनकपुरा जिला रोहतक ने कहा कि वह मकड़ौली निवासी विजय कुमार की गाड़ी चलाता है। वह शनिवार देर शाम को गुरुग्राम से रोहतक लौट रहा था। जब वह झज्जर के निकट पहुंचा तो पीछे से एक कैंटर के चालक ने उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसकी गाड़ी थोड़ी आगे जाकर रुक गई। हादसे में वह बाल-बाल बच गया। सुरेंद्र ने बताया कि कैंटर से दो व्यक्ति उतरे। उसने जब उनसे नाम, पता पूछा तो कैंटर चालक ने अपना नाम कर्ण सिंह और दूसरे ने कृष्ण पुत्र निवासी सेहलंगा बताया। इसी दौरान वहां पर गाड़ी का मालिक संदीप भी आ गया। सुरेंद्र ने बताया कि तीनों ने उसके साथ मारपीट की और गाड़ी के कागजात व जेब में रखे 2500 रुपये निकाल लिए। सुरेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

डीएसपी ने भी मौके पर पहुंच की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद सदर पुलिस थाना प्रभारी राजेश कुमार, सीआईए की टीम व डीएसपी राहुल देव मौके पर पहुंचे। जब पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि युवकों ने पैसे के लालच में झूठी सूचना दी थी। देर शाम तक चली पूछताछ में पूरे मामले का खुलासा होने के बाद तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गाड़ी को भी कब्जे में लिया गया है।
राजेश कुमार, सदर पुलिस थाना प्रभारी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें