फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दादा लख्मीचंद रचित सांग पदमावत पर जमकर बजी तालियां

Sun, 09 Nov 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 64 : कार्यक्रम में पहुंची नप चेयरपर्सन सरोज राठी का सम्मान करते आयोजक। विज्ञप्ति
विज्ञापन
बहादुरगढ़़। सूर्य कवि पंडित लख्मीचंद धर्मशाला समिति की ओर से करवाए जा रहे हरियाणवीं सांग के चौथे दिन प्रसिद्ध सांगी पंडित विष्णुदत्त ने पदमावत सांग का प्रदर्शन किया। मुख्यातिथि के रूप में विधायक राजेश जून ने शिरकत की। जबकि नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज रमेश राठी अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रही। मुख्यातिथि विधायक राजेश जून ने कहा कि प्राचीन संस्कृति को संजोकर रखने में कलाकारों का अहम योगदान है।
विज्ञापन

दादा लख्मीचंद की कही हुई बातें आज सत्य साबित हो रही हैं। चेयरपर्सन सरोज राठी ने कहा कि पंडित विष्णुदत्त सांग परंपरा के माध्यम से हरियाणवीं संस्कृति को बढ़ावा दे रहें हैं। सांग के माध्यम से प्रसिद्ध सांगी पंडित विष्णुदत्त ने बताया गया कि रणबीर राजा का लड़का अपने दोस्त के साथ शिकार के लिए वन में जाता है और दोनों दोस्त एक दूसरे से बिछड़ जाते हैं। राजकुमारी पदमावत अपनी सखियों के साथ वहां पर घूमने आई थी।
रणबीर उनको देखकर हैरान रह जाता है कि इतने बड़े वन में महिलाओं का क्या काम। रणबीर और राजकुमारी पदमावत की आंंखें मिलती हैं और एक दूसरे पर मोहित हो जाते हैं। राजकुमारी वहां से वापिस महल जाती है, लेकिन रणबीर को मिलने के लिए बेताब रहती है। यह सांग मनुष्य की काया पर रचा और मन, शरीर और काया का इस सांग के अंदर पूरा विवरण दिया गया है। सांग के आयोजन में मन्जीत पाराशर, मामनराम, हरिओम मुदगिल, सुमित, अमित अत्री, अतर सिंह, रमेश कौशिक, मनोज भारद्वाज, दीपक राज सहित सभी सदस्यों का सहयोग रहा।
विज्ञापन

इस मौके पर नंबरदार एसोसिएशन के प्रधान सतीश राठी, पार्षद राजेश तंवर, पार्षद कर्मबीर शर्मा, पार्षद राजेश मकड़ोली, छोटूराम धर्मशाला के प्रधान सतीश राठी, गौरव राठी, रोहिल्ला धर्मशाला के प्रधान राजबीर रोहिल्ला उपस्थित रहे। सभी का धर्मशाला समिति की तरफ से शाॅल व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें