फोटो-59: बहादुरगढ़ के ओमेक्स में कथा समापन पर आयोजित हवन यज्ञ में आहुति डालते आयोजक। स्रोत संस्थ
बहादुरगढ़।
शहर के ओमेक्स सिटी स्थित श्रीकृष्णशरणम धाम सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा रविवार को श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हो गई। कथा के अंतिम दिन विधिवत हवन यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें आयोजकों व श्रद्धालुओं ने आहुति डालकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। कथा समापन अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति संगीत, भजन और कथा प्रसंगों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और सदाचार का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में गोसेवक एवं नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी के प्रतिनिधि रमेश राठी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। संवाद