दुकानदार ने फंदा लगाकर दी जान
बेरी। गांव डीघल में एक दुकानदार ने घर के बाथरूम में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भेज दिया। पुलिस को दिए बयान में मृतक के बेटे दिविज ने बताया कि पिता रविंद्र ने डीघल मेन बाजार में बर्तनों की दुकान कर रखी है। लॉकडाउन में धंधा मंदा होने के कारण मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। इसके चलते आत्मघाती कदम उठा लिया। डीघल चौकी प्रभारी राजबीर सिंह का कहना है कि मानसिक रूप से परेशान एक दुकानदार के घर के बाथरूम में फंदा लगाने की सूचना मिली थी। पोस्टमार्टम कराकर शव का परिजनों को सौंप दिया गया। संवाद